उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली गति, CM धामी ने 242 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 242 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लगातार गति देने को प्रयासरत है। सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अवस्थापना एवं जनहित योजनाओं के लिए 242 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें शहरी विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पर्यटन ढांचे और आपदा प्रबंधन संबंधी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे और नदी तटों के समग्र विकास को शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान और ऋषिकेश गंगा कारिडोर के लिए 109 करोड़ की स्वीकृति दी है।

सड़क, पुल और कनेक्टिविटी पर फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों, पौड़ी, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण एवं सुधार के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके तहत देहरादून-मसूरी हाईवे पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर दो लेन बाक्स पुल निर्माण को 12 करोड़ की मंजूरी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपाय

हरिद्वार स्थित हर-की-पौड़ी से मनसा देवी रोपवे परियोजना के तहत पहाड़ी की स्थिरता का विश्लेषण आइआइटी रुड़की से कराने के लिए 46.89 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

प्रशासनिक एवं सुरक्षा ढांचा मजबूत

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में पुलिस महानिरीक्षक कैंप कार्यालय भवन, देहरादून में आईआरबी द्वितीय वाहिनी के आवासीय भवन और 240 बेड बैरक निर्माण के लिए भी बजट स्वीकृत किया है। इससे सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में विकास

पिथौरागढ़, चंपावत और जैसे सीमांत क्षेत्रों में सड़कों, ट्रैकिंग रूट और स्थानीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें सतपुली बैराज की पुनरीक्षित लागत 76.35 करोड़ नाबार्ड से वित्त पोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

शहरी सुविधाएं और स्वच्छता

स्थानीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कूड़ा परिवहन वाहनों की आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट स्थापना और नगर पंचायत इमलीखेड़ा में कार्यालय भवन निर्माण जैसी योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। इसके लिए तकरीबन 5.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

लोकतंत्र सेनानी सम्मान

मुख्यमंत्री ने नैनीताल निवासी कांता देवी को 20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि देने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *