रुड़की: हनुमान जयंती पर पुलिस सर्तक, चार साल पहले शोभायात्रा के दौरान हुआ था बवाल-आगजनी

रुड़की के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। चार साल पहले हुए बवाल और आगजनी की घटना के मद्देनजर, एसपी देहात शेखर सुयाल ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

 डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती एवं शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने सीओ अभिनव चौधरी के साथ गांव में बैठक की।

चार साल पहले हुआ था बवाल व आगजनी

साथ ही बताया कि शोभायात्रा उत्साह एवं भक्ति भावना के साथ निकाले लेकिन कोई ऐसी बात ना करें जोकि विधि के विरु़द्ध् हो। दूसरे की भावनाओं का भी सम्मान करें। कोई उत्तेजक नारे या गतिविधि ना करें।

पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ड्रोन से भी पूरे गांव की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बताते चलें कि चार साल पहले यहां पर जमकर बवाल हुआ था। जिसकी वजह से कई लोगों को चोट आई थी। कई घरों में आग लगा दी गई थी। यह मामला तब विधानसभा में भी गूंजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *