उत्तराखंड का आतंकी कनेक्शन, नाम बदलकर हथियार लेने पहुंचा था अल बदर ऐजेंट रेहान मीर

जम्मू-कश्मीर के अल बदर आतंकी रेहान मीर ने हथियार लेने के लिए तीन बार ऊधम सिंह नगर का दौरा किया था। इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

जम्मू कश्मीर के अल बदर का आतंकी ओवर ग्राउंड वर्कर रेहान मीर असलहे लेने के लिए तीन बार ऊधम सिंह नगर में आया था। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रेहान मीर दो बार हरेंद्र सिंह और निखिल वर्मा से मिला था। इस दौरान उसने उन्हें अपना नाम वाहिद-वाजिद बताया था।

पुलिस के अनुसार सोमवार को दिल्ली की स्पेशल सेल के साथ ही आइबी समेत अन्य खुफिया एजेंसी भी हल्द्वानी जेल में दोनों से पूछताछ कर सकती है। उनसे रेहान मीर से कब से संपर्क था, उनकी मुलाकात कहां हुई, अब तक वह कहां कहां असहले सप्लाई कर चुके हैं, समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *