तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र के एफआईडीई रैंक शतरंज खिलाड़ी के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र मिला है। जून 2023 में, उन्होंने 5 साल, 5 महीने और 7 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
शहर के तेजस तिवारी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र मिला है। यह प्रमाणपत्र उन्हें जून 2023 में पांच वर्ष, पांच महीने और सात दिन की आयु में सबसे कम उम्र के एफआइडीई रैंक के शतरंज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड में दिया गया।
लिम्का बुक की ओर से जारी प्रमाणपत्र की तिथि जून 2024 है, जबकि यह प्रमाणपत्र उन्हें अप्रैल 2026 में दिया गया है। जिससे तेजस की उपलब्धि की औपचारिक पुष्टि हुई है।
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के कक्षा तीन के छात्र तेजस ने 3.5 वर्ष की आयु से शतरंज खेलना शुरू किया। उन्होंने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा दिखाई है।
