ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

नैनीताल में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया, जिससे रिमझिम बारिश हुई और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर हिमपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ नैनीताल, देहरादून और चंपावत को प्रभावित कर सकता है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नैनीताल में रविवार को रिमझिम बारिश हुई । मौसम बदलने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो गई हैं। रविवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया था। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया

नगर बीती रात हल्की बारिश हुई, जबकि प्रातः आठ बजे से पुनः हल्की बारिश शुरू हो गई, जो रुक रुक कर होते रही। इसके बाद दस बजे से 11 बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही। इसके बाद वर्षा तो नहीं ही, लेकिन बादल पूरे दिन असमान में डेरा डाले रहे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। जिसका सर्वाधिक असर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में रहा।

आज के मौसम का ये है पूर्वानुमान

इसके बाद आ रहे दूसरे पश्चिमी का असर मंगलवार को नैनीताल, देहरादून और चंपावत में अधिक प्रभावी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राज्य मौसम विभाग के निदेशक डा सीएस तोमर ने बताया कि यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। तीन हजार मीटर के आसपास की चोटियों में ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी। जबकि सीमित हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *