ऋषिकेश में ‘हम अपने पैसों की शराब पी रहे हैं, तुम्हें क्या दिक्कत है…’ कहने वाली युवती ने मांगी माफी

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला में पुलिस से बहस करने वाली महिला पर्यटक ने माफी मांगी है। यह घटना शराब सेवन के आरोप में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद हुई थी।

बीते सोमवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूल चट्टी के समीप शराब सेवन के आरोप में पुलिस के रोकने पर हंगामा करने वाली महिला पर्यटक ने घटना के लिए माफी मांगी है।

ऋषिकेश से अपने घर लौटने के बाद महिला पर्यटक ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि जो भी कुछ हुआ, उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था। उसने लोगों से अपील की है कि उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया से डिलीट कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *