क्या हरियाणा राज्यसभा चुनाव में होगा खेला? क्रॉस वोटिंग के डर से हिमाचल भेजे गए कांग्रेस विधायक

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल भेजा है। पार्टी के नेता बीबी बत्रा ने इसे विधायकों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया और कांग्रेस उम्मीदवार की जीत का दावा किया।

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला होने वाला है। कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। इसको देखते हुए कांग्रेस के सभी विधायक को हिमाचल भेजे गए हैं, इनमें कांग्रेस के चार सांसद भी शामिल हैं।

कांग्रेस विधायकों के हिमाचल जाने के सवाल पर बीबी बत्रा ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, सभी जाते हैं। मोरल बढ़ता है। सब शामिल होंगे, एक साथ आएंगे। इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है, हमारे 37 वोट हैं। एक भी वोट इधर उधर नहीं जाएगा। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, कुलदीप वत्स, विनेश फोगाट, चंद्रमोहन बिश्नोई, परमवीर सिंह और मोहम्मद इलियास नहीं गए हैं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और प्रभारी बीके हरिप्रसाद खुद राज्यसभा चुनाव के लिए AICC ऑब्जर्वर बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *