धामी सरकार ने महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया काम: दीप्ति रावत

दीप्ति रावत भारद्वाज ने धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर महिला सशक्तिकरण के कार्यों की सराहना की।

 भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों को गिनाते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए काम किया। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू कर बेटियों के लिए नए अवसर खोले गए।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और नंदा देवी-नंदा गौरा जैसी योजनाओं के जरिए माताओं और बेटियों को सीधा लाभ मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेवाओं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।

हताशा, निराशा और भ्रम का शिकार कांग्रेस

दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके हालिया बयान हताशा, निराशा और भ्रम की राजनीति का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लगातार हार और कमजोर होती स्थिति से बौखलाई हुई है, इसलिए तथ्यहीन और अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में हर समर्पित कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, यही उसकी बड़ी ताकत है। यही वजह है कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा के साथ बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *