नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले 3 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। वादी की तहरीर पर थाना गंगोलीहाट में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण में त्वरित आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना के दिन से फरार नामजद अभियुक्तगण क्रमश:  विनोद सिंह खाती पुत्र जमन सिंह खाती निवासी मल्ला गर्खा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, राहुल सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र महेश सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह निवासी बिगराबाग खटीमा थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर, गोपाल सिंह पुत्र स्व0 बसन्त सिंह निवासी थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *