नैनीताल में चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी पारे में गिरावट

नैनीताल में ठंड का प्रकोप जारी है, तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।

सरोवर नगरी में पिछले 11 दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि पिछले साल की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस गिर चुका है। सूखी ठंड से ठिठुरन बढ़ी है, अलबत्ता दिन का तापमान चटक धूप के चलते सामान्य बना हुआ है, जो 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। रात के तापमान में निरंतर गिरावट बनी हुई है। जिसकी वजह सर्द हवाओं का चलना है। जिस कारण ठंड में खासा बढ़ोतरी हो चली है।

पिछले दिनों उच्च हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण निचले पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। गत वर्ष नवंबर का शुरुआती चरण खासा गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 11 नवंबर तक 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा। जिस कारण ठंड अधिक महसूस नहीं हुई। मगर इस वर्ष नवंबर छह से पहले न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसके बाद निरंतर गिरता चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *