रुड़की के कैप्टन आशीष शर्मा पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच होर्मुज में एक तेल टैंकर की कमान संभाल रहे हैं। वे 24 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रुड़की का एक कैप्टन आशीष शर्मा होर्मुज में एक तेल से भरे जहाज पर कमान संभाले हुए है। वह 24 सदस्य भारतीय टीम का नेतृत्व की रहे हैं और मुस्तैदी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं।
खाड़ी देशों में युद्ध लगातार भयावह होता जा रहा है। लगातार छिड़ी जंग में बेगुनाह मारे जा रहे हैं। इसी बीच इस जंग में रुड़की के दिल्ली रोड निवासी एक सोसायटी के कैप्टन आशीष शर्मा भी फंसे हुए है।
700 से ज्यादा तेल टैंकर के मर्चेंट नेवी जहाज
कैप्टन की पत्नी सरुनिका शर्मा ने बताया कि उनके पति होर्मुज में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर करीब 700 से ज्यादा तेल टैंकर के मर्चेंट नेवी जहाज इस समय यहां पर मौजूद है।
वह जिस जहाज पर हैं उसमें 24 सदस्य भारतीय दल है। ऐसे में उनके पति पूरी मुस्तैदी के साथ टीम का हौंसला बढ़ा रहे हैं और प्रत्येक सदस्य के परिवार के लोगों से वार्ता कर उनको भराेसा दे रहे हैं कि सभी सुरक्षित हैं और जल्द ही सकुशल भारत की धरती पर वापसी करेगी।
उन्होंने बताया कि उनके पति जहाज पर कंपनी से लगातार संपर्क बनाए जा रहा है एवं सभी प्रकार की मूलभूत जरूरत का सामान जहाज पर पहुंच चुका है। वह लगातार यही कह रहे है कि हिम्मत एवं हौसले के साथ वह इस चुनौती को पार कर लेंगे वहीं वह लगातार पति के साथ सभी के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रही हैं।
