Amid tensions between the two countries : चीन को आइना दिखाने के लिए भारत ने उठाया यह कदम
पूर्वी लद्दाख के गलवन क्षेत्र में खूनी झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में अपना एक फ्रंटलाइन वॉरशिप (जंगी जहाज) तैनात किया है। यह वही क्षेत्र है जहां चीन भारत के युद्धपोतों का विरोध करता रहा है।
भारत ने यह कदम चीन को आईना दिखाने के लिए किया है। दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में चीन ने इस कदम पर अभी तक आपत्ति जता रहा था। भारत ने दक्षिण चीन सागर में यह युद्धपोत चुपचाप तरीके से तैनात किया है।
चीन हमेशा से ही इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाजों की उपस्थिति पर आपत्ति जताता रहा है, जहां उन्होंने इस क्षेत्र पर कृत्रिम द्वीपों और और सैन्य उपस्थिति के माध्यम से 2009 से अपनी उपस्थिति में काफी विस्तार किया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी तनाव के मद्देनजर नौसेना के शीर्ष कमांडरों की बैठक हुई। बैठक में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी की गतिविधियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/sri-nagar-attack/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स