BIHAR ELECTION 2020 :
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए गठबंधनों में सीटों का बंटवारा (Seat Sharing) महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ शुरू हुआ है। इसके साथ ही तेज हो गया है राजनीतिक दलों का घमासान। महागठबंधन (Grand Alliance) में सीट शेयरिंग की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन (PC) के दौरान शनिवार को तब असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सीटों के बंटवारे से नाराज विकासशील इनसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) ने महागठबंधन छोड़ने की घोषणा कर दी।
मुकेश साहनी ने कहा कि उनकी पीठ में छुरा घोंपा (Back stabbing) जा रहा है। कहा कि इस घोखे (Cheating) के विरोध में वे गठबंधन से बाहर जा रहे हैं और आगे की योजना का खुलासा वे रविववार को 12 बजे करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) या जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) के गठबंधन में जा सकते हैं।
BIHAR ELECTION 2020 : महागठबंधन से अलग हुई वीआइपी, लगाया विश्वासघात का आरोप
विदित हो कि शनिवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कर दिया गया। इसके अनुसार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 144, कांग्रेस (Congress) को 70, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को छह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) को चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले (CPI ML) को 19 सीटें मिली हैं। आरजेडी को अपने कोटे से वीआइपी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सीटों की घोषणा करनी थी, लेकिन इसे विश्वासघात करार देते हुए वीआइपी अध्यक्ष मुकेश साहनी ने महागठबंधन से अलग होने की घोषणा कर डाली।
BIHAR ELECTION 2020 : कल मुकेश सहनी खालेंगे पत्ते डैमेज कंट्रोल में भी लगा आरजेडी
अब नजरें मुकेश सहनी के अगले कदम पर टिकी हैं। उन्होंने इसकी घोषणा रविवार को करने की बात कही है। माना जा रहा है कि वे पप्पू यादव या उपेंद्र कुशवाहा के गठबंधन के साथ जा सकते हैं। इस बीच आरजेडी की तरफ से डैमेज कंटोल (Damage Control) की कोशिशें भी लगातार जारी हैं। मुकेश साहनी महागठबंधन नहीं छोड़ें, इसके लिए उनसे लगातार बातचीत की जा रही है।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/launching-of-mi-10-t/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स