BJP CHARGES CONGRESS : संबित पात्रा ने कांग्रेस को ‘‘भारत विरोधी” कहा
बीजेपी ने शनिवार को एक चीनी अखबार की खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया कि भारत के दुश्मन विपक्षी दल के कंधे पर बंदूक रखकर देश पर हमले कर रहे हैं।बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इसे ‘‘भारत विरोधी’’ रुख का सटीक उदाहरण बताया और आरोप लगाया कि गांधी परिवार को चीन और उसके राष्ट्रपति शी जिनपिंग का समर्थन हासिल है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि दुश्मन देश भारत को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस के कंधे का इस्तेमाल कर रहा है। भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से इश्क और मुश्क (तेज सुगंध) छिपाने से भी नहीं छिपते , ठीक वैसे ही कांग्रेस और चीन के बीच चल रहे प्रेम के बारे में सभी को पता है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए कथित समझौते के बारे में जानकारी मांगी।
Also visit-http://digitalakhbaar.com/india-china-border-news-2/
BJP CHARGES CONGRESS : राहुल दुश्मनों के हीरो, भारत के जीरो
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘राहुल गांधी को बधाई। पहले आप पाकिस्तान के हीरो थे। अब आप चीन के भी हीरो हो लेकिन भारत के लिए आप एक बड़ा जीरो हो। आप हमारे दुश्मनों के लिए हीरो हो। चीन प्रतिकूल स्थिति में है और भारत पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस के कंधे का इस्तेमाल कर रहा है। यह भारत विरोधी रुख की उत्कृष्ट परिभाषा है।’ उन्होंने डोकलाम संकट के दौरान राहुल की चीनी राजदूत से मुलाकात और चीनी दूतावास द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन में कथित चंदे का उल्लेख भी किया।
BJP CHARGES CONGRESS : चीन का नाम लेने से डरते हैं मोदी
जवाब में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चीन ने हमारे क्षेत्र में घुसने की हिमाकत
है, लेकिन सत्तारूढ़ दल उन लोगों पर सवाल उठा रहा है जो प्रश्न करते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के साथ विश्वासघात करना बंद करें। मोदी चीन का नाम लेने से भी डरते हैं, लेकिन भाजपा दूसरों को लेक्चर दे रही है।
Also visit- https://digitalakhbaar.com/sushant-singh-rajput-case-21/
More Stories
Entertainment Tadka | ज़िन्दगीफ़िल्मों के रियल हीरो के विलेन सोनू सूद बने
Ameesha Patel In Trouble : लगा ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
Akshay Kumar in trouble | 5 साल पुरानी फिल्म ‘रुस्तम’ के एक डायलॉग ने फंसाया, अक्षय कुमार समेत 7 लोगों को जारी हुआ कोर्ट का नोटिस