पौड़ी। प्रधानमंत्री जनजाति महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत नगर निगम कोटद्वार में निवासरत बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं का लाभ…
Read More पौड़ी। प्रधानमंत्री जनजाति महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत नगर निगम कोटद्वार में निवासरत बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिये जाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द शत प्रतिशत कैम्प आयोजित कर सभी बोक्सा जनजाति समुदाय के लोगों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बोक्सा जनजाति लोगों के जाति प्रमाण पत्रों की कार्रवाई में तेजी नहीं लाने पर कोटद्वार तहसीलदार का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि उन क्षेत्रों में कैम्प लगाते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिनके आधार कार्ड भूमि पट्टे से संबंधित की कार्रवाई नहीं हुई है उसमें भी तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि बोक्सा जनजाति क्षेत्र में कैम्प लगाकर शेष रह गये लोगों के आयुष्मान कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल संस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में शेष रहे 08 पेयजल कनेक्शनों का कार्य पूर्ण करने को कहा। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार को निर्देश दिये कि जिन बोक्सा जनजाति के परिवारों को अभी तक आवास नहीं मिला है उसकी कार्रवाई में तेजी लाएं। इसके अलावा उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारी को कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बोक्सा जनजाति के लोगों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बोक्सा जनजाति क्षेत्र के स्कूलों में होली पर्व से पूर्व होली मिलन कार्यक्रम व विशेष भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कुल 18 स्कूल हैं और अलग-अलग स्कूलों में विशेष भोज का कार्यक्रम रखा जाए। जिलाधिकारी स्वयं भी बोक्सा जनजाति क्षेत्र के एक स्कूल में विशेष भोज कराएंगे। जनपद क्षेत्रांतर्गत कोटद्वार में पांच वार्डों शिवराजपुर, हल्दूखाता मल्ला, जशोधरपुर, लच्छमपुर व लुथापुर में कुल 1175 बोक्सा जनजाति समुदाय के लोग निवासरत हैं। बैठक में बताया गया कि 1168 लोगों के आधार कार्ड, 979 के आयुष्मान कार्ड, 273 घरों में विद्युत कनेक्शन, 264 घरों में पानी, 89 किसान सम्मान निधि व 283 परिवारों के राशन कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा 283 गैस कनेक्शन, 92 पीएम आवास, 343 बच्चों का स्कूलों के दाखिला, 736 जाति प्रमाण पत्र अन्य मूलभूत सुविधाएं बोक्सा जनजाति के लोगों को दी गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द शत प्रतिशत कैम्प आयोजित कर बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करते हुए पीएमजनमन पोर्टल पर अपलोड कर उसकी आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।Category: राजनीति
सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैः सांसद
पौड़ी। गढ़़वाल सांसद अनिल बलूनी व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार के अंतर्गत राजकीय जिला अस्पताल कोटद्वार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र व अस्पताल…
Read More सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैः सांसदयूपीईएस विश्वविद्यालय के निदेशक विधिक डॉ० बैज नाथ को मिला “लीगल एकेडमिशियन ऑफ द ईयर” पुरस्कार
देहरादून। 4-5 मार्च 2025 को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपीईएस विश्वविद्यालय के निदेशक विधिक – डॉ० बैज नाथ ने “लीगल एकेडमिशियन ऑफ द…
Read More यूपीईएस विश्वविद्यालय के निदेशक विधिक डॉ० बैज नाथ को मिला “लीगल एकेडमिशियन ऑफ द ईयर” पुरस्कारमृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक मदद से ज्यादा रोजगार की जरूरत
देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए युवा पत्रकार मंजुल सिंह मजुला का हृदय गति…
Read More मृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक मदद से ज्यादा रोजगार की जरूरतसैन्य अस्पताल देहरादून ने मनाया विश्व मोटापा दिवस
देहरादून। सैन्य अस्पताल एवं स्टेशन स्वास्थ्य संगठन तथा उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में देहरादून सैन्य स्टेशन स्थित सैन्य अस्पताल में सेना के जवानों के…
Read More सैन्य अस्पताल देहरादून ने मनाया विश्व मोटापा दिवसस्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य है युवाओं को स्वावलंबी बनाना : महाराज
देहरादून। स्वावलंबी भारत अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के द्वारा संचालित एक अभियान है। इसकी अगुवाई स्वदेशी जागरण मंच कर रहा है।…
Read More स्वदेशी महोत्सव का उद्देश्य है युवाओं को स्वावलंबी बनाना : महाराज7 मार्च से शुरू होगे होलाष्टक, 13 मार्च को होगा समापन
देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया की होलाष्टक, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा (होली) तक के आठ दिनों को कहते हैं। इन…
Read More 7 मार्च से शुरू होगे होलाष्टक, 13 मार्च को होगा समापनउपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री का किया आभार व्यक्त
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक…
Read More उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री का किया आभार व्यक्तमुख्यमंत्री ने ली सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर चमोली में हुई आपदा के सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया।…
Read More मुख्यमंत्री ने ली सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेटमुख्यमंत्री की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ मुहिम का दिख रहा असर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ की मुहिम का लगातार असर दिख रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे…
Read More मुख्यमंत्री की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ मुहिम का दिख रहा असर