सावधानी ही बचाव
कोरोना ने अचानक अपनी रफ़्तार हमारे देश मे बहुत बड़ा दी है| महानगरो मे इसकी मार तेजी से बढ़ रही है| वैज्ञानिको का कहना है कि इसका शीर्ष फैलाव अभी आना शेष है|अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना की पुष्टि होने पर आइये कुछ विचार करे|
कोरोना का मूल मंत्र है – सावधानी ही बचाव है| सावधानियों के बारे मे हमारा मीडिया लगातार चेतावनी दे रहा है| कोरोना अनलॉक के फेज मे भीड़ सभी जगह बढ़ती जा रही है| आम मानसिकता सावधानियों को नजरअंदाज करते हुए हर जगह देखी जा सकती है| सुपर स्टोर, गाड़ियों, बस स्टेशन, रेलवे आदि जगह सोशल डिस्टेंसिंग को लोग हलके मे लेने लगे है|
विभिन्न राज्य सरकारो ने फिर लॉकडाउन करने का फैसला लिया है| इससे कितनी बात बनेगी, कह नही सकते| प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक सम्बोधन मे इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त की थी| मुद्दा यह है की गेंद जनता के पाले मे है | उसे नागरिक धर्म को समझना पड़ेगा और उत्तरदायी नागरिक की भूमिका मे आना पड़ेगा| पल्स पोलियो अभियान की तरह इसकी पेठ जन जन तक होना बाकि है| आगामी मानसूनऔर बिमारिओ को देखते हुए इसे संविधान के मूल कर्त्तव्य के रूप मे जोड़ा जाये या नही यह चिन्तनीय है|
जनता की संपूर्ण भागीदारी के बिना सरकारे कुछ नही कर सकती| भागीदारी से ही जनता का भाग्य बदलेगा| कोरोना युद्ध की भाति एक राष्ट्रीय चुनौती है| हर व्यक्ति को अब कोरोना वारियर बनाना ही होगा|
एवमस्तु |
लेखक – विजय ढौंडियाल
More Stories
BHAGVAD GITA: 1 ऐसा ग्रन्थ जिसमे है जीवन का सम्पूर्ण सार (A Manual Of Happiness And Life Management)
Remembring Shri Krishna: कालिय दमन और 1 महत्वपूर्ण सीख (an avtar full of excitement & lessons)
Yudh aur Vinash: 1भयावह याद (bold memories and future concerns)