CORONAVIRUS IN INDIA :
देश में चार दिनों के बाद आज कोरोना वायरस के 95 हजार से कम मामले सामने आए हैं। नए मामलों के मिलेने के बाद वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.88 फीसद हो गई है। हालांकि, महामारी से अब तक 78 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि मृत्युदर घट कर 1.65 फीसद पर आ गई है। इनमें से 60 फीसद मरीज सिर्फ पांच राज्यों-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।
CORONAVIRUS IN INDIA : अब तक 5.62 करोड़ कोरोना जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 10 लाख 71 हजार 702 नमूनों की जांच की गई। एक दिन पहले शुक्रवार को 10.91 लाख टेस्ट किए गए थे। 12 सितंबर तक देशभर में 5 करोड़ 62 लाख 60 हजार 928 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
CORONAVIRUS IN INDIA : महाराष्ट्र में 22 हजार से अधिक नए केस
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। हालांकि, एक दिन पहले के मुकाबले राज्य में कुछ कम 22 हजार नए मामले सामने आए और मरीजों का आंकड़ा 10.37 लाख को पार कर गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड 4,321 नए मामले मिले हैं। लगातार चौथे दिन चार हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2.14 लाख से अधिक हो गई है। गुजरात में 1,365 नए केस मिले हैं और 1.12 लाख मरीज हो गए हैं।
CORONAVIRUS IN INDIA : दक्षिण भारत में स्थिति जस की तस
दक्षिण भारत के राज्यों में नए मामले कुछ कम तो हुए हैं, लेकिन हालात में ज्यादा अंतर नहीं आया है। आंध्र प्रदेश में 9,901 नए केस मिले हैं तो 11 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक 5.57 लाख मरीज मिल चुके हैं। इसी तरह तमिलनाडु में 5,495 नए केस के साथ 4.97 लाख, केरल में 2,885 नए मामलों के साथ अब तक 75,848 मामले सामने आ चुके हैं।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/india-china-trade/
More Stories
मध्य प्रदेश। उच्च स्तरीय समिति ग्वालियर-चंबल चिटफंड कंपनियों के मामलों की जांच करेगी
Corona Vaccine 2nd Phase;कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण 1 मार्च से, क्या आप योग्य हैं?
Janaki jayanti 2021| जानकी जयंती कब है? जानिए तिथि, तिथि, पूजा का समय और धार्मिक महत्व