CORONAVIRUS VACCINE :
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई देशों के वैज्ञानिक कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इस बीच, रुस से अच्छी खबर सामने आ रही है। रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V आम नागरिकों के लिए जारी कर दी गई है। रूस ने पिछले महीने इस टीके को मंजूरी दी थी जिसके बाद दुनियाभर, खासकर पश्चिमr देशों में इसे लेकर सवाल किया गया था।
CORONAVIRUS VACCINE : मंत्रालय ने बयान दिया
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। ‘स्पुतनिक-वी’ को रूस की गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इपीडेमीलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉ़जी और रूस प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने विकसित किया है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, “नए कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए Sputnik V वैक्सीन के पहले बैच ने चिकित्सा उपकरण नियामक के जरूरी क्वालिटी टेस्ट को पास कर लिया है और पहले बैच को सिविल सर्कुलेशन में जारी कर दिया गया है।”
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 की पहली वैक्सीन को 11 अगस्त को पंजीकृत किया था। इसका नाम Sputnik V रखा गया था।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के अन्य क्षेत्रों में रूस की वैक्सीन के पहले बैच की आपूर्ति जल्द ही करने की योजना है।
CORONAVIRUS VACCINE : भारत के लिए अच्छी खबर
रूसी वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल इस महीने भारत समेत कई देशों में शुरू होने वाला है। रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमित्रीएव ने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलीपींस, भारत और ब्राजील में क्लीनिकल ट्रायल इस महीने प्रारंभ होंगे। तीसरे चरण के ट्रायल के प्रारंभिक परिणाम अक्टूबर-नवंबर, 2020 में प्रकाशित किए जाएंगे।’
Also visit –http://digitalakhbaar.com/poco-m2-launching/
More Stories
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स
Great News For Vodafone Idea Users|Vodafone Idea यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब रिचार्ज के साथ ही उठा सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ