Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले भावुक हुए Ranveer Singh, बोले- ‘बस आपका प्यार…

रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणवीर भावुक हुए और कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा का भविष्य तय करेगी।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमजा अली मजारी के रोल में नजर आएंगे। धुरंधर 2 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।

सॉन्ग लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर

मंगलवार को मुंबई में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें रणवीर, सारा अर्जुन और फिल्म की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस इवेंट में फैंस से बात करते हुए रणवीर ने कहा, “मैं इतना बता दूं कि अब भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा मुस्तकबिल ‘धुरंधर द रिवेंज’ तय करेगा।”

रणवीर ने ऑडियंस को कहा धन्यवाद

इसके अलावा रणवीर ने ऑडियंस को पार्ट 1 को ढेर साल प्यार देने के लिए धन्यवाद भी कहा। रणवीर ने कहा, -‘दोस्तों आपने धुरंधर को, हमारी फिल्म को एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है और ये सिर्फ आपका प्यार और सम्मान की वजह से है। आज पूरे विश्व की सिनेमा जाकर फिल्म देखने वाली ऑडियंस, आप सबको, हमारी टीम से धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *