FAU-G launch today on Republic Day :
फौजी (FAU-G) मोबइल गेम आज भारत में डेब्यू कर रहा है। गेम को nCore गेम्स ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सहयोग से तैयार किया गया है। इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर को शुरू हुए थे। जिसकी घोषणा के तीन दिन के भीतर 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने गेम के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया था। अब आंकड़ा 40 लाख के पार हो चुका है।
FAU-G launch today on Republic Day : क्या है FAUG गेम?
FAU-G (फीयरलेस और यूनाइटेड गार्ड्स) मोबाइल के लिए एक फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है। गेम को बेंगलुरु की कंपनी nCore गेम्स ने बनाया है। पबजी बैन होने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने मेड-इन-इंडिया FAU-G गेम लॉन्च करने की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च के समय गेम में बैटल रॉयल मोड नहीं मिलेगा, हालांकि बाद में बैटल रॉयल और मल्टीप्लेयर दोनों ही मोड इसमें जोड़े जाएंगे।
FAU-G launch today on Republic Day : कैसे डाउनलोड कर पाएंगे?
यदि आप एक एंड्रॉयड यूजर्स हैं, तो आप 26 जनवरी से इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपने गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किया है तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें गेम के लॉन्च और डाउनलोड के बारे में जानकारी होगी।
FAU-G launch today on Republic Day : किस डिवाइस सपोर्ट करेगी FAU-G?
फिलहाल FAU-G गेम केवल एंड्रॉयड डिवाइस पर चलेगा। एंड्रॉयड 8 और इसके बाद के ओएस वर्जन पर चलने वाले डिवाइस में गेम सपोर्ट करेगा। हालांकि गेम के लिए आईओएस सपोर्ट की भी जल्द ही आने की उम्मीद है। आईपैड और आईफोन सपोर्ट के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। फौजी शुरुआत में हाई-एंड और मिड-रेंज डिवाइसेस को टार्गेट करेगा। लो-एंड डिवाइसेस के लिए सपोर्ट बाद में जारी किया जाएगा।
FAU-G launch today on Republic Day : रेवेन्यू का 20% हिस्सा शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा
FAU-G को “आत्मनिर्भर भारत” मुहीम के तहत तैयार किया जा रहा है। nCore गेम्स ने कहा है कि खेल से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा। सरकार द्वारा आर्म्ड फोर्सेस के शहीदों की मदद करने के लिए वीर ट्रस्ट बनाया गया है।
FAU-G launch today on Republic Day : पबजी बैन होने के दो दिन बाद हुई थी FAU-G की घोषणा
सरकार ने 2 सिंतबर को पबजी समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने कहा था कि इनसे भारत की सुरक्षा को खतरा है। पबजी बैन होने के ठीक दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G लॉन्च करने का ऐलान किया था। इससे पहले गलवान में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद सरकार ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स, 27 जुलाई को 47 ऐप्स बैन किए थे। पबजी भारत में बेहद पॉपुलर था। इसे देश में करीब 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था।
Also visit – https://digitalakhbaar.com/happy-republic-day/
More Stories
Gundi Teaser Release | सपना चौधरी के गाने गुंडी का टीजर आउट, पहली बार दिखीं इस अंदाज में, जानें किस दिन रिलीज होगा गाना
Relief To india:ट्रम्प से अलग नही होगी कश्मीर पर बिडेन की नीति,अमेरिका के नए प्रशासन ने दिए पुख्ता संकेत
UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 9 मार्च तक करें आवेदन, JRF के अभ्यर्थियों को उम्र में मिली छूट