HAPPY BIRTHDAY ASHA BHOSLE : 16 साल की उम्र में 31 साल के शख्स से की शादी
आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले ने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने कुल 20 भाषाओं में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। केवल 10 साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।उन्होंने महज 10 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दी थी।
आशा भोसले ने अपने करियर में 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। वहीं उनका नाम सर्वाधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग के वजह से गिनीज बुक में भी दर्ज है। आशा भोसले स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आपको बता दें कि आशा भोसले अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं।
HAPPY BIRTHDAY ASHA BHOSLE : आरडी बर्मन से की दूसरी शादी
गणपत राव से तलाक के बाद आशा भोसले की लाइफ में आरडी बर्मन आए और उन्हें एक बार फिर से प्यार हुआ। आशा और आरडी बर्मन की मुलाकात फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ के दौरान हुई थी। दोनों ने साथ में कई गाने गाए। काम के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद पंचम दा और आशा ताई ने 1980 में शादी कर ली थी। शादी के 14 साल बाद ही पंचम दा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
HAPPY BIRTHDAY ASHA BHOSLE : आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
आशा भोसले स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उनके पिता मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर थे। पिता के देहांत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी लता मंगेशकर पर आ गई। बहन का साथ देने के लिए आशा भोसले ने भी सिंगिंग शुरू कर दिया। आशा भोसले की आवाज में जितनी मिठास घुली है उनकी निजी जिंदगी उतनी ही मुश्किलों भरी है।
दोनों ने पसंद से शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि गणपतराव का परिवार ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था। उनके साथ मारपीट की कोशिश होती थी। आखिकार गणपतराव ने एक दिन आशा भोसले को घर से निकाल दिया। उस वक्त वो प्रेग्नेंट थीं। ससुराल से निकाले जाने के बाद वो अपने दो बच्चों हेमंत और वर्षा के साथ वापस अपने मायके आ गईं।
Also visit –https://digitalakhbaar.com/sushant-singh-rajput-case-23/
More Stories
Entertainment Tadka | ज़िन्दगीफ़िल्मों के रियल हीरो के विलेन सोनू सूद बने
Amitabh Bachchan Health Update | इस वजह से करवानी पड़ी सर्जरी, जानें कब तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे बिग बी
Ameesha Patel In Trouble : लगा ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप