HEALTH UPDATE :
कमरख एक फल है। यह फल भारत समेत एशिया और विश्व के चुनिंदा देशों में पाया जाता है। अंग्रेजी में इसे स्टार फ्रूट कहा जाता है। इसका सेवन अचार और चटनी में अधिक किया जाता है, क्योंकि इसका स्वाद खट्टा होता है। इसका रंग पीला होता है, लेकिन पकने के बाद नारंगी जैसा हो जाता है। कमरख में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होते हैं।
खासकर आंखों की रोशनी के लिए यह रामबाण फल है। इसके साथ ही यह डायबिटीज़ में फायदेमंद होता है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैंसर रोग में भी लाभकारी है। आइए इस फल के फायदे के बारे में जानते हैं-
HEALTH UPDATE : रक्त चाप नियंत्रित करता है
कमरख में पोटैशियम उच्च मात्रा में पाई जाती है, जो रक्त चाप को नियंत्रित करने में सहायक होती है। इसके लिए रोजाना कमरख फल का सेवन कर सकते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।
HEALTH UPDATE : त्वचा के लिए लाभदायक
इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह झाइयों को भी खत्म करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना कमरख का सेवन कर सकते हैं।
HEALTH UPDATE : इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
चूंकि कमरख फल का स्वाद खट्टा होता है। अतः इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। जबकि विटामिन-सी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप चाहे तो इसे अचार और चटनी रूप में सेवन कर सकते हैं।
HEALTH UPDATE : वजन कम करता है
विशेषज्ञों की मानें तो इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसके सेवन से भूख पर नियंत्रण होता है। जबकि हर समय पेट भरा महसूस होता है। इससे कैलोरी गेन नहीं होता है। साथ ही वर्कआउट करने से फैट बर्न होता है। इस वजह से मोटापे में कमरख फायदेमंद है। वजन कम करने के लिए कमरख उपयोगी फल है।
Also visit-http://digitalakhbaar.com/bigg-boss-14-new-teaser/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स