INDIA CORONAVIRUS NEWS :
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस का आंकड़ा 67 लाख को पार कर गया है। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये है कि देश में अब तक 57 लाख (85 फीसद) से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल 9 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 986 रही।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 67 लाख 57 हजार 132 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल 57 लाख 44 हजार 694 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ अभी देश में 9 लाख 7 हजार 883 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 4 हजार 555 तक पहुंच गई है।
INDIA CORONAVIRUS NEWS : कोरोना से रिकवरी दर बढ़ी
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश की कोरोना से रिकवरी रेट काफी अच्छी हालत में है। बीते 24 घंटों में देश में 82,203 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना से अब तक 85.02% लोग ठीक हो चुके हैं। भारत के एक्टिव केस की दर पर नजर डालें तो यह 13.44% है। बीते 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 11,140 लोगों की गिरावट दर्ज की गई है। भारत की कोरोना से मृत्यु दर भी काफी कम है। देश की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.55% है।
कोरोना टेस्ट के मामले में भारत, दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आइसीएमआर) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 654 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। मंगलवार को 11 लाख 99 हजार 857 लाख नमूनों की जांच की गई।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/bihar-election-2020-5/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स