INDIA CORONAVIRUS NEWS UPDATES : केंद्रीय की ओर से आंकडे
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। बीते तीन हफ्तों से देश में रोजाना कोरोना से ठीक हो रहे लोगों की संख्या सामने आ रहे नए मामलों से अधिक है। शनिवार को कोरोना के नए मामलों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 10 हजार अधिक है। इसके साथ ही महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 85.81 फीसद हो गई है, जो की 59 लाख 88 हजार 823 है।
राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण के मामलों में तेजी से आई गिरावट से पता चलता है कि संक्रमण फैलने की दर को काबू करने में सफलता मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 73,272 नए केस मिले हैं।
इस दौरान 926 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमित संख्या 69 लाख 79 हजार 424 हो गई है, इसमें से 59 लाख 88 हजार 823 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना से ठीक होने की दर 85.81 फीसद हो गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 8 लाख 83 हजार 185 सक्रिय मामले रह गए हैं। महामारी से देश में अबतक एख लाख सात हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना की जांच करने की क्षमता कई गुना बढ़ी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक शुक्रवार को देशभर में 11 लाख 64 हजार 18 नमूनों की जांच की गई। देश में अबतक कुल आठ करोड़ 57 लाख 98 हजार 698 नमूनों की जांच हो चुकी है।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/fiji-50th-independence-anniversary/
More Stories
JEE Main 2021| जेईई मेन मार्च सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, jeemain की वेबसाइट पर करें अप्लाई
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान