IPL 2020 :
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्या यूएई गई मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए है? क्या वो मुंबई इंडियंस की ओर खेलने वाले हैं? अगर नहीं तो फिर यूएई में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ क्या कर रहे हैं.? ये कुछ ऐसे सवाल है जो एक तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ रहे हैं।
IPL 2020 : सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल हुई तसवीर
दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी राहुल चाहर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ स्वीमिंग पूल में हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन, युद्धवीर चरक, मोहसिन खान और ट्रेंट बोल्ट नजर आ रहे हैं।
IPL 2020 : यूएई में क्या कर रहे अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन यूएई उन खिलाड़ियों के दल के साथ गए हैं जो कि टीम को नेट्स में अपनी गेंदबाजी पर अभ्यास कराते हैं।हर आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने साथ एक सीमित संख्या में नेट गेंजबाज साथ ले गए हैं। अर्जुन बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं।इसी कारण वो रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडिंयस के साथ यूएई में हैं।
अर्जुन 2018 में इंडिया अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण टलता रहा आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को होने जा रहा है पहला मैच पिछली बार की उप-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) और विजेता मुंबई इंडियंस के बीच होगा।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/coronavirus-in-india-3/
More Stories
Entertainment Tadka | ज़िन्दगीफ़िल्मों के रियल हीरो के विलेन सोनू सूद बने
Ameesha Patel In Trouble : लगा ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
Akshay Kumar in trouble | 5 साल पुरानी फिल्म ‘रुस्तम’ के एक डायलॉग ने फंसाया, अक्षय कुमार समेत 7 लोगों को जारी हुआ कोर्ट का नोटिस