IPL 2020 NEWS : Dream 11 ने 222 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए खरीदे स्पॉन्सरशिप राइट्स
IPL 2020 के लिए चाइनीज कंपनी VIVO की जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है। VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने PTI से कहा कि Dream 11 ने 222 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं।
IPL 2020 NEWS : वीवो से 218 करोड़ कम की बोली
बता दें कि यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 218 करोड़ रुपये कम है। ड्रीम 11 ने चीनी कंपनी VIVO की जगह लगभग साढ़े चार महीने के लिए टाइटल प्रायोजन का अधिकार हासिल किया। टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था। हालांकि यह पता चला कि टाटा समूह ने अंतिम बोली नहीं लगाई। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।
IPL 2020 NEWS : बॉयजूस और अनएकेडमी 2 और 3 स्थान मे
ड्रीम 11 पहले से ही पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल के प्रायोजन से जुड़ा है। यह पता चला कि टाटा समूह ने अंतिम बोली नहीं लगाई, जबकि दो शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां बायजूस (201 करोड़) और अनएकेडमी (170 करोड़) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। अगले साल वीवो मुख्य प्रायोजक के रूप में लौट सकता है।
IPL 2020 का कार्यक्रम 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा। IPL फाइनल 10 नवंबर को कराया जाएगा, जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिलेगा। बीसीसीआई के मुताबिक इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे। जो कि पहले रात 8 बजे था।
Also visit – http://digitalakhbaar.com/modi-government-slowed-down/
More Stories
Suggestions from agriculture minister | कृषि मंत्री तोमर ने बातचीत का सूत्र सुझाया, कहा – किसान इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे, फिर वे बातचीत करेंगे
Jaya Ekadashi 2021 Vrat Katha |आज जया एकादशी पर सुनें यह व्रत कथा, पिशाच योनि से मिलेगी मुक्ति
RRB MI 2020 , रेलवे भर्ती बोर्ड ने उत्तर जारी किया, दिसंबर और जनवरी में मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणी की परीक्षाएं आयोजित की गईं।