IPL NEWS 2020 :
आईपीएल के 13वें सीजन का 5वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। इस मैदान पर मुंबई अब तक दो मैच खेल चुकी और दोनों में उसे हार ही मिली है। यहां टीम ने इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला था, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से शिकस्त दी थी। इससे पहले 2014 में केकेआर ने ही 41 रन से हराया था।
यूएई में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। लोकसभा चुनाव के कारण 2014 में आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में हुए थे। तब मुंबई ने यहां 5 मैच खेले और सभी में उसे हार मिली थी। वहीं, यूएई में केकेआर ने 5 में से 2 मैच जीते और 3 हारे हैं। अबु धाबी में केकेआर ने 3 मुकाबले खेले, जिनमें 2 में जीत और 1 मैच मिली।
IPL NEWS 2020 : मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 और कोलकाता ने 2 बार खिताब जीते
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है।
IPL NEWS 2020 : पिच और मौसम रिपोर्ट
अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 45 टी-20 में पहले गेंदबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.8% रहा है।
IPL NEWS 2020 : केकेआर मुंबई के खिलाफ पिछले 10 में से एक ही मैच जीत सकी
मुंबई और केकेआर के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 19 मैच जीते, जबकि 6 में उसे हार मिली है। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले 10 मुकाबलों की बात करें, तो केकेआर सिर्फ एक ही बार मुंबई को हरा सकी है। मुंबई की टीम यदि यह मैच जीत लेती है तो एक टीम के खिलाफ 20+ मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
IPL NEWS 2020 : केकेआर के लिए कार्तिक, रसेल और नरेन की-प्लेयर्स
कोलकाता को ऑफ स्पिनर और ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन के अलावा आंद्रे रसेल से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। हालांकि पिछले दिनों सीपीएल में रसेल ज्यादा गेंदबाजी करते नहीं दिखे। 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे। आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/us-president-trump/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स