LALU YADAV CASE :
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर अब झारखंड हाई कोर्ट में 11 सितम्बर को सुनवाई होगी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। बताया गया कि सीबीआइ के अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वे अदालत में उपस्थित नहीं हो सके।
इसलिए सीबीआइ की ओर से अदालत से समय मांगा गया। इसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब लालू यादव की जमानत पर सुनवाई 11सितंबर को होगी। मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि यह मामला चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है।
LALU YADAV CASE : तेज प्रताप मिलने पहुचे लालू से रांची
इधर, लालू यादव की जमानत पर सुनवाई की अगली तारीख की घोषणा सुनते ही रांची आए तेज प्रताप पटना रवाना हो गए। वे अपने पिता से मिलने रांची आए थे। लालू से मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर चर्चा की।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/walmart-joins-microsoft/
More Stories
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स
Great News For Vodafone Idea Users|Vodafone Idea यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब रिचार्ज के साथ ही उठा सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ