MALAIKA ARORA CORONA POSITIVE :अर्जुन के बाद अब मलाइका आई वायरस की चपेट में
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन की प्रेमिका और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैl देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही हैl हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
MALAIKA ARORA CORONA POSITIVE : बहन अमृता से कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई
रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका की कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इस खबर की जानकारी दी है।मलाइका के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर्स’ के सेट से 7 से 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें आई थीं। मलाइका काफी लंबे समय से इस शो की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
MALAIKA ARORA CORONA POSITIVE : आप की जानकारी के लिए बता दें
इससे पहले मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने घर से लेकर इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट तक पहुंचने का सफर इस वीडियो में दिखाया था। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘लगभग 4 महीनों के बाद काम फिर से शुरू करने के लिए घर से बाहर जाना… भावनाओं का मिश्रण … उत्साह, घबराहट, खुशी, भय।चीजें निश्चित रूप से समान नहीं हैं लेकिन इस शो को चलना चाहिए!!!’
Also visit –http://digitalakhbaar.com/birmingham-stabbings/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स