MIRZAPUR 2 :
मिर्ज़ापुर 2 की आहट अब फैंस को सुनाई देने लगी है। 23 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर भौकाल बनने वाला है। इस भौकाल की दुनिया के बादशाह हैं कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी)। लेकिन दूसरे सीज़न में उनकी ज़िंदगी इतनी आसान नहीं होने वाली है। उनके सामने पांच ऐसे दुश्मन है, जो उन्हें ‘किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर’ की गद्दी से हटाना चाहते हैं। पंकज त्रिपाठी अभिनित किरदार क्या नए सीज़न में इनकी तोड़ ख़ोज पाएगा? आइए जानते हैं।
1. मुन्ना त्रिपाठी ( दिव्येंदु शर्मा )- कालीन भइया के लिए सबसे बड़ा ख़तरा उनका बेटा मुन्ना त्रिपाठी है। उसकी निगाह अपने पिता की कुर्सी पर है। उसे लगता है कि उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है। पहले सीज़न में वह अपने दोस्त कम्पाउंडर (अभिषेक बनर्जी) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच चुका है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है।
2. बीना त्रिपाठी ( रशिका दुग्गल )- कालीन भइया ने अपने से कम उम्र की बीना त्रिपाठी से शादी की है। बीना इस शादी से खुश नहीं है। उसे बस एक बच्चे की ख्वाहिश है, जो कालीन भइया की विरासत को संभाल सके। कालीन भइया उसे यह भी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, उसे अपने सुसर से भी नफरत है। ख़ास उनके द्वारा किए गए अत्याचार के बाद। बीना भी कालीन भइया को गद्दी से हटाना चाहती है।
3. गुड्डू पंडित ( अली फज़ल ) – गूड्डू पंडित के पास कालीन भइया से बदला लेने के लिए कई वजह है। मुन्ना त्रिपाठी ने पहले सीज़न में गूड्डू के भाई और पत्नी की हत्या कर दी है। वहीं, गूड्डू को भी मारकर घायल कर दिया है। अब वह इन सबका बदला लेना चाहता है। ख़ास बात है कि शुरू से उसके दिमाग में मिर्ज़ापुर पर राज करने ख्वाहिश रही है।
4. शरद शुक्ला ( अंजुम शर्मा )- कालीन भइया के चेले गूड्डू पंडित ने रति शंकर शुक्ला की हत्या कर दी। रति और कालीन की दुश्मनी लंबे समय से चली आ रही है। ऐसे में शक की सारी सुई कालानी भइया की ओर घुमती नज़र आ रही है। रति का एक बेटा है, शरद शुक्ला। वह विदेश पढ़ने गया है। दूसरे सीज़न में वह वापस आ सकता है। उसके दिल में बदले की आग जल रही होगी।
5. राम शरण मौर्या (अमित स्याल)- एसपी राम शरण मौर्या की पोस्टिंग मिर्ज़ापुर में है। आखिरी सीन में कालीन भइया उसे मारते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, अभी उसे मरा नहीं दिखाया गया है। उसके होने की पूरी उम्मीद है। उसके पोस्टिंग का मकशद ही है, कालीन भइया को मिर्ज़ापुर से निपटा देना।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/http-digitalakhbaar-com-unlock-5-guidelines/
More Stories
JEE Main 2021| जेईई मेन मार्च सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, jeemain की वेबसाइट पर करें अप्लाई
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान