Nishikant Kamat Dead :’दृश्यम’ और ‘मदारी’ जैसी फिल्मो का किया था निर्देशन
निशिकांत कामत ने बॉलीवुड को ‘दृश्यम’ और ‘मदारी’ जैसी जबरदस्त फिल्में दी थी। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ने एक लंबा बयान जारी कर बताया कि निशिकांत कामत को लीवर की समस्या थी। उनका दोपहर 4ः24 पर निधन हुआ। आज सुबह सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर सामने आई थी। लेकिन बाद में कहा गया था कि वो वेंटिलेटर पर हैं।
Nishikant Kamat Dead : 31 जुलाई को हुए थे एडमिट
अस्पताल ने बताया कि 31 जुलाई को निशिकांत कामत को अस्पताल में लाया गया था। कामत को बुखार की समस्या थी। जांच के बाद पता चला था कि पिछले दो साल से वह लीवर सिरोसिस से ग्रसित थे। इसके बाद उनको एंटीबायोटिक्स तथा जरूरी दवाएं दी जाने लगीं थी। उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
अस्पताल ने अपने बयान में बताया कि एक दिन पहले उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने दोपहर 4ः24 बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उनके परिवार तथा फैन्स के साथ हैं।
Nishikant Kamat Dead :एक्टिंग मे भी अपना हुनर दिखा चुके है कामत
निशिकांत कामत ने दृश्यम और मदारी के साथ ही फोर्स, रॉकी हैंडसम तथा मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। निशिकांत कामत एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। जॉन अब्राहम स्टारर ‘रॉकी हैंडसम’ में वह विलेन के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके काम को बहुत सराहा गया था।
कामत कई मराठी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों से ही अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘डोंबिबली फास्ट’ है। यह फिल्म साल 2005 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। उनकी यह फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी।
Also visit – http://digitalakhbaar.com/neet-jee-main-news/
More Stories
Suggestions from agriculture minister | कृषि मंत्री तोमर ने बातचीत का सूत्र सुझाया, कहा – किसान इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे, फिर वे बातचीत करेंगे
Jaya Ekadashi 2021 Vrat Katha |आज जया एकादशी पर सुनें यह व्रत कथा, पिशाच योनि से मिलेगी मुक्ति
RRB MI 2020 , रेलवे भर्ती बोर्ड ने उत्तर जारी किया, दिसंबर और जनवरी में मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणी की परीक्षाएं आयोजित की गईं।