SCO DEFENCE MEETING: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे के लिए बुधवार को होंगे रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस के दौरे मास्को के लिए बुधवार को रवाना होंगे। शंघाई क्षेत्रीय संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।राजनाथ सिंह बुधवार को रूस के मॉस्को जाएंगे।यहां पर रक्षा मंत्रियों की होने वाली SCO बैठक में हिस्सा लेंगे। बीते दिनों में ये राजनाथ सिंह का दूसरा रूस दौरा है।
भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस के मॉस्को के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह का ये दौरा तीन दिन का होगा।जहां पर उन्हें शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेना है।आपको बता दें कि इससे पहले भी जब चीन के साथ गलवान घाटी में विवाद हुआ था, तब भी राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर गए थे।तब राजनाथ सिंह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरे होने पर जश्न में शामिल हुए थे।
Also visit-
http://digitalakhbaar.com/demand-for-unsc-change/
SCO DEFENCE MEETING : रूस के पास ही है बैठक करवाने के अधिकार
बीते दिनों रूस के रक्षा मंत्री सर्गी ने भी मॉस्को में जारी एक प्रदर्शनी के दौरान भारतीय पवेलियन का दौरा किया था।इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह राजनाथ सिंह के साथ होने वाली मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस साल रूस के पास ही BRICS और SCO की बैठक करवाने का अधिकार है।यही कारण है कि रूस के अलग-अलग हिस्सों में ये बैठकें हो रही हैं।
राजनाथ सिंह के दौरे के बाद रूस में दस सितंबर को SCO की एक और बैठक होनी है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे।यहां पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हो सकते हैं।विदेश मंत्रालय की ओर से इस रूस की तरफ से न्योता मिलने की बात कही गई है, हालांकि एस. जयशंकर के दौरे को लेकर कुछ पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के ग्रुप में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/google-map-new-feature/
More Stories
Entertainment Tadka | ज़िन्दगीफ़िल्मों के रियल हीरो के विलेन सोनू सूद बने
PM Modi Vaccinated : पीएम मोदी ने एम्स अस्पताल में लगवाई कोरोना वायरस की वैक्सीन, लोगों से की ये अपील
Ameesha Patel In Trouble : लगा ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप