SUDDEN FALL ON COINAGE METALS :
सोने के हाजिर भाव में बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 614 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को सोना 52,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
उधर चांदी की हाजिर कीमत में बुधवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 1,799 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 71,202 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 73,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
http://digitalakhbaar.com/decreasement-in-gdp/
SUDDEN FALL ON COINAGE METALS : एचडीएफसी और रिलायंस के अधिकारियो का कहना है
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि यूएस और चीन द्वारा विनिर्माण गतिविधियों में सुधार दिखाए जाने के बाद निवेशक जोखिम वाले एसेट्स की ओर जा रहे हैं, जिससे सोना अपनी बढ़त खो रहा है।
वहीं, रिलायंस सिक्युरिटीज के वरिष्ठ रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘वैश्विक कीमतों में गिरावट के रुख के बाद घरेलू कीमतो में बुधवार दोपहर से गिरावट का दौर देखा गया।’
Also visit – https://digitalakhbaar.com/indian-government-banned-118-chinese-apps/
More Stories
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स
Great News For Vodafone Idea Users|Vodafone Idea यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब रिचार्ज के साथ ही उठा सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ