SWAMI AGNIVESH PASSES AWAY
सामाजिक कार्यकर्ता और विधान सभा के सदस्य स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और गीतकार जावेद अख्तर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया हैl स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl जहां उनका इलाज लीवर सिरोसिस के लिए किया जा रहा थाl मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के चलते वह वेंटिलेटर पर थे।
अस्पताल के बयान के अनुसार उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ा और शाम 6.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
SWAMI AGNIVESH PASSES AWAY : कई कलाकारों ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की
स्वामी अग्निवेश के निधन के बाद स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। फरहान अख्तर के पिता ने ट्वीट किया, ‘इस दुनिया ने स्वामी अग्निवेश के साथ एक और महान इंसान को खो दिया है। बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उनके अभियान ने लाखों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को एक नया जीवन दिया है। अलविदा स्वामी जी।’
स्वामी अग्निवेश अपने बयानों को लेकर विवादों में भी रहे हैं और कई बार उन्होंने लोगों के विरोध का भी सामना किया है।
Also visit –http://digitalakhbaar.com/india-china-trade/
More Stories
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स
Great News For Vodafone Idea Users|Vodafone Idea यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब रिचार्ज के साथ ही उठा सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ