Trump praised Shinzo Abe in telephonic conversation :
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान शिंजो आबे को जापान के इतिहास में सबसे ‘महानतम’ प्रधानमंत्री के रूप में सम्मानित किया। 65 वर्षीय अबे ने शुक्रवार को घोषणा की कि खराब स्वास्थ्य के कारण वे अफना पद छोड़ रहे हैं, जहां इसके साथ ही जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधान मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ।
Trump praised Shinzo Abe in telephonic conversation : ट्रम्प ने अबे को फ़ोन में कहा
राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार रात को अबे को फोन किया, जिस दौरान दोनों नेताओं ने लंबी बात की और अपने रिश्तों पर एक नजर डाली। व्हाइट हाउस ने कॉल के बारे में जानकारी देते हुए बताया, दोनों नेताओं ने कहा कि उनके संबंध विशेष थे, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री अबे को जापान के इतिहास का सबसे बड़ा प्रधानमंत्री कहा।
आबे के इस्तीफे की घोषणा के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला फोन कॉल था। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधान मंत्री अबे ने एक शानदार काम किया है और संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बीच संबंध आज पहले से कहीं बेहतर है।’
Also visit-http://digitalakhbaar.com/prez-polls/
More Stories
Qatar Open 2021| सानिया मिर्जा को कतर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार
CERAWeek Conference 2021|PM मोदी को कल ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
SCAM 2003| स्कैम 1992 के बाद दूसरे सीज़न में हंसल मेहता ला रहे स्टाम्प पेपर घोटाले की कहानी, जानें डिटेल्स