UTTARAKHAND NEWS : पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया
हल्द्वानी। गैस सप्लाई वाहन से सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बीती दो सितम्बर को इंडेन गैस के सप्लाई वाहन से अज्ञात चोरों ने भरे हुए रसोई गैस के सिलेंडर चोरी कर लिए थे।
इस मामले में इंडेन एजेंसी प्रबंधन की ओर से काठगोदाम थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुट गई। इसके लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दो युवक चार गैस सिलेंडर ले जाते दिखे।
Also visit –https://digitalakhbaar.com/coronavirus-in-uttarakhand/
जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गये और दोनों ने जुर्म कबूल लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चंबल पुल रकसिया नाले के पास छिपाये गये चोरी के चार गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं।
पकड़े गये चोरों राजेश आर्या उर्फ राजू निवासी अंबेडकर मैदान, दमुवाढुंगा व रोहित उर्फ कनचा निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस दोनों चोरों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
Also visit-https://digitalakhbaar.com/rajnath-singh-arrives-in-tehran/
More Stories
मध्य प्रदेश। उच्च स्तरीय समिति ग्वालियर-चंबल चिटफंड कंपनियों के मामलों की जांच करेगी
Corona Vaccine 2nd Phase;कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण 1 मार्च से, क्या आप योग्य हैं?
Janaki jayanti 2021| जानकी जयंती कब है? जानिए तिथि, तिथि, पूजा का समय और धार्मिक महत्व