केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हरिद्वार दौरे पर भेल में 5 मेगावाट के ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया।
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे। हरिद्वार भेल प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान भेल में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पांच मेगावाट के ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस प्लांट को भारत के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव को मजबूत करने की दिशा में एक गौरवपूर्ण कदम बताया।
देश में गैस आपूर्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक दोनों ही स्तरों पर सरकार ने गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने में लिए अतिरिक्त ठोस कदम उठाएं हैं।
गुरुवार की शाम केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती भी की।
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भेल देश के विकास में अपना खास योगदान दे रहा है। खासकर रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में भेल महत्वपूर्ण संस्थान है।
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने इंटनेट आकाउंट मे माध्यम से जानकारी दी कि ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट 11,276 सोलर मॉड्यूल (प्रत्येक 580 वाट का) और 300 किलोवाट के 17 इन्वर्टर से लैस है। इस प्लांट से सालाना करीब 4.05 करोड़ की बचत होगी।
इंटरनेट मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि हरिद्वार भेल के सेंट्रल फाउंड्री और फोर्ज प्लांट में उन्होंने 30टी इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस का उद्घाटन किया, जिससे भारत की महत्वपूर्ण फाउंड्री और फोर्जिंग क्षमताओं को मजबूती मिली है।
यह फर्नेस प्लेन कार्बन स्टील, अलाय स्टील और एडवांस्ड ग्रेड का उत्पादन करेगी। जिस पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भारत के भारी इंजीनियरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने और रणनीतिक विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भेल इंडिया की फैसिलिटी में भारतीय नौसेना के लिए अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट को हरी झंडी दिखाई।
यह रैडिड गन माउंट आधुनिक नौसैनिक हथियार प्रणाली, जो 35 किमी तक की रेंज में प्रति मिनट 120 राउंड तक तेजी से फायर करने में सक्षम है।
यह सबसे कठिन समुद्री परिस्थितियों के लिए बनाई गई अत्याधुनिक स्वदेशी इंजीनियरिंग का प्रतिनिधित्व करती है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से टर्बो जनरेटर की रवानगी को हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान भेल की सीएमडी के. सदाशिव मूर्ति, कार्यकारी निदेशक रंजन कुमार सहित भेल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
