बद्रीपुर रेलवे फाटक 25 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 26 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा

देहरादून-हरिद्वार रेलवे लाइन पर स्थित बद्रीपुर रेलवे फाटक 25 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 26 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे की ओर से यार्ड की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उत्तर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। मरम्मत कार्य के चलते फाटक को 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस अवधि में यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *