भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी के सेवाय होटल में शादी करने जा रहे हैं।
टी-20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की मित्र वंशिका चड्ढा के साथ कल शनिवार को मसूरी के ऐतिहासिक सेवाय होटल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज शुक्रवार को उनकी हल्दी की रस्म हुई। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
गुरुवार को देहरादून पहुंचने पर कुलदीप यादव का क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) कार्यालय में बेहतरीन स्वागत किया गया।
पिछे वर्ष हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। कुलदीप का परिवार जाजमऊ क्षेत्र में रहता है। बीते वर्ष 4 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह समेत उनके करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए थे।
शादी समारोह का शेड्यूल
- 13 मार्च: हल्दी और मंगल स्नान (होटल सेवाय, मसूरी)
- 14 मार्च: शादी समारोह – 6 बजे वरमाला, 8 बजे फेरे (होटल सेवाय, मसूरी)
- 17 मार्च: रिसेप्शन (लखनऊ)
