मुख्यमंत्री धामी ने सितारगंज में शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने वाले 1140.82 लाख रुपये के पुल का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित सौगात दी। उन्होंने सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर 1140.82 लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का कार्य का शुभारंभ किया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस भी कार्य का शिलान्यास करती है, उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है। इसीलिए जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो पूरी ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, कौन-सा काम पूरा हुआ, कौन-सा काम प्रगति पर है और आगे कौन – सा काम भविष्य में करने का हमारा संकल्प है।
साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस सेतु के निर्माण से सिडकुल सितारगंज में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग नौ किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

