देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर लगा वाहनों का लंबा जाम!

त्योहारी सीजन के बीच देहरादून की सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भाई दूज और दीपावली की छुट्टियों के बाद घर लौटने वाले लोगों और पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों तक वाहन फंसे रहे।

जोगीवाला से रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड, आईएसबीटी, सहारनपुर रोड और मसूरी के भगत सिंह चौक तक जाम का असर देखने को मिला। कई जगह वाहनों की लंबी कतारों के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।

सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था?

शहरवासियों को बेहतर यातायात प्रबंधन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *