उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से फंसे 136 पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है।
उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के चलते फंसे पर्वतारोही व ट्रेकर्स के रेस्क्यू का अभियान शुरू। अभी तक पांच लोगों को आडेन्स कोलपास से रेस्क्यू कर आर्मी हेलीपैड हर्षिल लाया जा चुका है।
बता दें कि, मौसम बदलने से बर्फबारी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में करीब 136 पर्वतारोही व ट्रेकर्स फंसने की सूचना मिली थी, जिसमें हाई अल्टीट्यूड एक्सपीडिशन के अंतर्गत कुल 89 तथा हाई अल्टीट्यूड ट्रेकिंग श्रेणी के कालिंदीपास बेस कैंप पर 18 और आडिन काेलपास बेस कैंप में 29 सदस्य शामिल हैं।
रविवार को जिरेस्क्यू कार्य के लिए पहुंच हेलीकॉप्टरलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के साथ बैठक कर बर्फबारी के बाद ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए ट्रेकर्स व पाेर्टरों की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए थे।
विभिन्न ट्रेकिंग रूटों और बेस कैंपों में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने ट्रेकर्स के लिए राशन, पैक्ड फूड और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
चिकित्सकों की टीमें, जरूरी दवाइयां और एंबुलेंस को समीपवर्ती स्थानों पर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी ट्रैकर को तत्काल उपचार मिल सके।
