मौसम विभाग के रेड अलर्ट के कारण जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र / स्मार्ट कंट्रोल रूम, उत्तरकाशी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी
जनपद अंतर्गत सभी तहसीलों से वर्षा एवं भूस्खलन संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं तथा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही, लाइव सीटीटीवी के माध्यम से गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी की जा रही हैसभी एनसच, बीआरओ, लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपनी-अपनी मशीनरी एवं मैनपावर तैयार रखने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित रूप से मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।