गंगोत्री धाम में उमड़ी आस्था की लहर, गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई भागीरथी में डुबकी

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखा गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया, पूरा क्षेत्र ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष से गूंज उठा।

मोक्षदायिनी मां गंगा ( भागीरथी ) के धरा अवतरण के पावन पर्व गंगा दशहरा पर आज गंगोत्री धाम में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अलौकिक समागम देखने को मिल रहा है।

हर-हर गंगे की गूंज

प्रसिद्ध गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चारण शंखध्वनि और हर-हर गंगे के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान है। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु भागीरथी (गंगा) के पवित्र और शीतल जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *