हल्द्वानी के एमबी में प्रवेश हजार पार, महिला-गौलापार में दहाई पर अटके

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश का आंकड़ा एक हजार पार कर गया है, जबकि महिला महाविद्यालय और गौलापार कॉलेज में दाखिले अभी भी दहाई के अंक में अटके हुए हैं।

 प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में एक दौर था जब दाखिलों के लिए मारामारी होती थी। लोग सिफारिश तक लगाते थे, लेकिन कुछ समय से स्थिति खराब होने लगी है। इस वर्ष भी गति धीमी होने के बावजूद जैसे गुरुवार को प्रवेश एक हजार के पार पहुंच गए हैं।

मगर, महिला महाविद्यालय और गौलापार स्थित राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में एक सप्ताह बाद दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। प्रवेशों की इस सुस्त चाल को देख प्राध्यापक चिंतित हैं।

दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके एडमिशन

एमबीपीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि 1029 विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले लिया है। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश सत्यापित किया जा चुका है वह समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुल्क भी जमा करवा लें।

बताया कि अभी बीए में 60.60 प्रतिशत, बीकाम में 63.60 प्रतिशत, बीएससी गणित में 64 प्रतिशत और बायो 61.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों को प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी कर कम अंक वालों को प्रवेश दिया जाएगा।

इधर, महिला कालेज की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने बताया कि कुल 82 प्रवेश हो चुके हैं। उन्होंने छात्राओं से समय पर प्रवेश लेने की अपील की है। गौलापार महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. कैलाश कलौनी ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 209 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 14 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *