रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में रुद्रप्रयाग तहसील में 4.00 मिमी, ऊखीमठ में 12.50 मिमी तथा जखोली में 25.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.00 मीटर दर्ज किया गया
सुबह 7 बजे की रीडिंग के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.00 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर (626.00 मीटर) के बराबर है। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.70 मीटर, गंगानगर में 800.20 मीटर तथा गौरीकुंड में 1973.80 मीटर दर्ज किया गया, जो अपने-अपने चेतावनी स्तर से नीचे हैं।
नदी किनारों से दूर रहने की चेतावनी जारी
अलकनंदा के चेतावनी स्तर पर बहने के मद्देनजर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों को नदी किनारों से दूर रहने और सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।