मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की कुशलक्षेम जानी।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान पूर्व सीएम खंडूड़ी की पुत्री और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी मौजूद थीं।

