केदारनाथ में भक्तों के लिए नई व्यवस्था लागू, अब गर्भगृह के बाहर से ही होंगे दर्शन

केदारनाथ में अब भक्त गर्भगृह के बाहर सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे, जिससे भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।

केदारनाथ में भक्त इस बार गर्भगृह के बाहर सभा मंडप से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करेंगे। गर्भगृह में दर्शनों को जाने से भारी अव्यवस्था पैदा हो जाती थी, जिस कारण यह निर्णय लिया गया है। वहीं देश विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए बाबा के दर्शन सुगम व सरल हो इसके लिए भी मंदिर समिति ने कई कदम उठाए हैं।

केदारनाथ में दर्शनो को भारी भीड़ उमडती है, जिससे दर्शन के लिए घंटों लाइन मे यात्रियों को रहना पड़ता था, इसी को देखते हुए इस बार यात्रा के शुरूआत से ही भक्त सभा मंडल से ही दर्शन कर बाहर आ जाएंगे। सभा मंडल से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करेंगे। इससे सभी भक्तों को दर्शन करने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *