देवभूमि उत्तराखंड में आज से हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू

देवभूमि उत्तराखंड में आज से हरेला लोकपर्व का उत्सव शुरू हो गया है। हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व ही नहीं बल्कि हरियाली का प्रतीक भी है। मान्यता है कि हरेला पर्व पर लगाया पौधा सूखता नहीं है। हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी।

प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। शनिवार को वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद सीएम धामी ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और यह कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।

हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। वहीं आज प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी लोग पौधरोपण कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का त्योहार है। धामी ने कहा कि उनका प्रयास है कि हरेला पर्व में जन-जन की भागीदारी हो और आने वाली पीढ़ी भी इसकी भागीदार बने। हमें पौधे रोपने तक ही सीमित नहीं रहना है वरन उनके संरक्षण एवं संवर्धन भी ध्यान देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *