फ्रांस में भीषण गर्मी के बीच आया तूफान, एफिल टॉवर पर गिरी बिजली

पेरिस में रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बाद आए भयानक तूफान में एफिल टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरी। यह घटना लाइव कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ और जानलेवा गर्मी के बाद शनिवार शाम को भयानक तूफान आया। इस दौरान पेरिस स्थित 330 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरी। यह घटना लाइव कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पिछले कई दिनों से फ्रांस की राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है। पेरिस अब तक के सबसे ज्यादा तापमान का सामना कर रहा है। यहां की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने रविवार को बताया कि पिछले हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ने वाली हीटवेव के दौरान फ्रांस में मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। बुधवार को 1,200 से ज्यादा मोतें हुईं। पब्लिक हेल्थ फ्रांस ने बताया कि अगले दो दिनों में हर दिन मौतों की संख्या बढ़कर 1,400 से ज्यादा हो गई।

बिजली गिरने का वीडियो आया सामना

वहीं, जानलेवा गर्मी के बीच एफिल टॉवर पर बिजली गिरने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में काले बादलों के बीच अचानक तेज चमक दिखाई देती है और कुछ ही सेकंड में बिजली सीधे 330 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से टकराती हुई दिखाई देती है।

एफिल टॉवर को नहीं होता नुकसान

बता दें कि एफिल टॉवर पर हर साल 5 से 10 बार बिजली गिरती है, लेकिन इसको नुकसान नहीं पहुंचता है। जानकारों के अनुसार, एफिल टॉवर फैराडे केज सिद्धांत पर काम करता है। इस सिद्धांत के तहत बिजली से सुरक्षा देने वाली धातु संरचना बिजली का पूरा करंट लोहे के ढांचे से होकर सीधे जमीन में चला जाता है और टॉवर के अंदर मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *